कुशीनगर: डीआईजी ने बीट अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। लखनऊ डीजीपी कानून व्यवस्था ने एक सर्कुलर जारी कर प्रदेश के सभी वरिष्ठ आला अफसरों को इस आशय से निर्देश दिया गया है कि प्रदेश भर में अपराधिक घटनाओं का रिजल्ट शून्य हो इसके लिए वीट प्रणाली लागू किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को गोरखपुर के नवागत डीआईजी जे. रवींद्र गोंड़ ने …

कुशीनगर। लखनऊ डीजीपी कानून व्यवस्था ने एक सर्कुलर जारी कर प्रदेश के सभी वरिष्ठ आला अफसरों को इस आशय से निर्देश दिया गया है कि प्रदेश भर में अपराधिक घटनाओं का रिजल्ट शून्य हो इसके लिए वीट प्रणाली लागू किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को गोरखपुर के नवागत डीआईजी जे. रवींद्र गोंड़ ने कुशीनगर मुख्यालय पुलिस लाइन 11 बजे पहुंचे। जहां पुलिस आफिस ने डीआईजी का स्वागत किया।

पुलिस आफिस के मीटिंग हाल में सभी सत्रह थानों के जिम्मेदार वीट अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए डीआईजी गोरखपुर ने कहा की वीट अधिकारी अपने क्षेत्र का विवेचक होगा एवं उसकी जिम्मेदारी है कि उस क्षेत्र घटित हर घटनाओं को अपने स्तर से निस्तारण कराए ताकि जनता में एकता और शांति व्यवस्था कायम रहे। पूर्व से वांछित अपराधियो पर पैनी नजर रखे आपराधिक किस्म के लोगों की सूची बनाने एवं उनके कार्यप्रणाली पर भी ध्यान देकर यूपी को अपराध मुक्त बनाने का जो संकल्प है उसे पूरा किया जाना हम लोगों की प्राथमिकता में है।

बीट अधिकारियों की गोष्ठी की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने अपील किया है कि पीड़ितों को हर हाल उनकी समस्या सुनकर उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अयोध्या प्रसाद सिंह,सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी,तथा एसएचओ एवम एसआई के साथ वीट अधिकारी गण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार