कन्नौज: ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा गया। इस दौरान ट्रैक्टर सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर सवार घर टेंट लादकर घर वापस जा रहे थे। हादसे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी …

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा गया। इस दौरान ट्रैक्टर सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर सवार घर टेंट लादकर घर वापस जा रहे थे। हादसे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों शवो को निकाला, सदले पूर्वा के रहने वाले हैं दोनों मृतक।

जानकारी के मुताबिक जनखत से टेंट लादकर वापस गांव जाते वक्त तिजलापुर के पास ये हादसा हुआ। मृतक के परिजनों से पता चला कि रात 9:00 बजे कॉल आई थी इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजन जब अपने बच्चों की तलाश में निकले तो राहगीरों के माध्यम से रात करीब 2:30 बजे तिजला पुर गांव के आगे ट्रैक्टर पलटने की जानकारी मिली। जहां पहुंच कर देखा कि ट्रैक्टर पलटा हुआ था और उसके नीचे दीपू पुत्र राम आसरे राजेश पुत्र राम शंकर के दबे होने की आशंका थी।

मामले की जानकारी ठठिया पुलिस कोई तो आनन-फानन में ठठिया थाना अध्यक्ष पूनम अवस्थी ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर को जेसीबी के माध्यम से बाहर खींचवाया और मृतकों के शव को बाहर निकलवा कर स्पष्ट पुष्टि के लिए एंबुलेंस के माध्यम से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया खुशियां मातम में बदल गई परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार