लखनऊ: बीएड काउंसलिंग की तैयारियां हुई पूरी..जानें
लखनऊ। बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद अब कॉलेज चयन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में बीएड प्रवेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने काउंसलिंग से जुड़ी सभी तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा की। बातचीत में प्रोफेसर वाजपेयी ने बताया कि यह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों …
लखनऊ। बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद अब कॉलेज चयन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में बीएड प्रवेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने काउंसलिंग से जुड़ी सभी तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा की।
बातचीत में प्रोफेसर वाजपेयी ने बताया कि यह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में में होगी इसके बाद फिर सीधे प्रवेश स्तर पर होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में प्रदेश के 16 राज्य विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत 2479 राजकीय/सहायता प्राप्त महाविद्यालय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं।
इन विश्वविद्यालयों/ महाविद्यालयों के अन्तर्गत बीएड में प्रवेश के लिए सीटों की कुल संख्या 2,35, 310 है। इनमें से 7, 830 सीटें विश्वविद्यालय, राजकीय, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की हैं। जबकि 2, 27, 480 सीटें स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्रत्येक महाविद्यालय में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 फीसदी अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी
ईडब्ल्यूएस की सुविधा सरकारी, अनुदानित, गैर अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में होगी, लेकिन अल्पसंख्यक संस्थानों में यह सुविधा नहीं होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों का सम्पूर्ण विवरण एवं प्रवेश प्रक्रिया संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
