अमरोहा : अज्ञात वाहन की टक्कर से साले बहनोई की मौत
अमरोहा/ढबारसी, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साले बहनोई की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिनका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। …
अमरोहा/ढबारसी, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साले बहनोई की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिनका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों गांवों में मातम छाया हुआ है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी रामवीर (28) पुत्र छोटेलाल तथा थाना हसनपुर के गांव सिखरौली मिलक निवासी ओमपाल (20 ) पुत्र मुन्शी मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर संभल जनपद के गांव उधनपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में चचौरा मोड़ के पास रहरा-गवां मार्ग पर मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिसमें बाइक पर सवार दोनों साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने रात में ही दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सात्वंना देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनों परिवारों में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
