बरेली: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय एक मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। विशारतगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव के रहने वाले मोरसिंह (35) के भाई हरिओम ने बताया कि वह और मोरसिंह बरेली-बदायूं मार्ग पर स्थित करगैना में निर्माणाधीन नवजीवन कॉलोनी में पिछले करीब एक साल से मजदूरी …

बरेली, अमृत विचार। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय एक मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। विशारतगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव के रहने वाले मोरसिंह (35) के भाई हरिओम ने बताया कि वह और मोरसिंह बरेली-बदायूं मार्ग पर स्थित करगैना में निर्माणाधीन नवजीवन कॉलोनी में पिछले करीब एक साल से मजदूरी कर रहे हैं। हर रोज दोनों गांव से एक साथ ही काम पर आते थे।

बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे 5वीं मंजिल पर रेता चढ़ाने का काम किया जा रहा था। जिसके दौरान नीचे से दूसरी मंजिल तक मोरसिंह रेता लेकर जा रहे थे, और वहां से वह और उससे आगे अन्य मजदूर रेता ले जा रहे थे। रेता ले जाते समय किसी तरह मोरसिंह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोरसिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोर सिंह के परिवार में पत्नी नन्ही देवी, तीन बेटी और दो बेटे हैं।

संबंधित समाचार