बरेली: भाजयुमो की जिला टीम का स्वागत, बूथ मजबूत करने पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में युवा मोर्चा जिला बरेली की नवनियुक्त टीम का स्वागत समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा धर्मविजय गंगवार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश राजपूत और उनकी पूरी टीम का माला पहनाकर स्वागत किया। युवाओं का …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में युवा मोर्चा जिला बरेली की नवनियुक्त टीम का स्वागत समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा धर्मविजय गंगवार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश राजपूत और उनकी पूरी टीम का माला पहनाकर स्वागत किया।

युवाओं का मार्गदर्शन कर पवन शर्मा ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मेहनत से कार्य करना है। आगामी सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होने वाले रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी। युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने बताया कि युवा मोर्चा की मंडल स्तर पर भी टीम बनाई जाएगी और बूथ मजबूत करने का काम करेगी। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरपाल गंगवार, अभय चौहान, राहुल साहू, ऋ षभ बेनीवाल, सौरभ कुर्मी, अजीत कुर्मी, अनिल प्रजापति, अमन सिंह, राघवेंद्र सिंह विक्की आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के कार्यक्रम में अब दो गज दूरी न मास्क है जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता यही कहते आ रहे हैं कि कोरोना से बचाव करें लेकिन भाजपा के नेता कोरोना काल को अब नहीं मान रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा के कार्यक्रमों में दो गज दूरी का पालन नहीं दिख रहा है न ही कार्यकर्ता मास्क लगाना जरूरी समझ रहे हैं।

संबंधित समाचार