बरेली: एनसीसी में प्रवेश को छात्राओं ने लगायी दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के मैदान में बुधवार को 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन में 120 सीटों पर प्रवेश के लिए छात्राओं ने दौड़ लगायी। 300 छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। बुधवार को छात्राओं की लंबाई भी नापी गई और उनका विवरण चेक किया गया। गुरुवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के मैदान में बुधवार को 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन में 120 सीटों पर प्रवेश के लिए छात्राओं ने दौड़ लगायी। 300 छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। बुधवार को छात्राओं की लंबाई भी नापी गई और उनका विवरण चेक किया गया। गुरुवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

भर्ती मेजर श्वेता सिंह, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बिष्ट, ले. डा. वंदना शर्मा, ले. डा. वीनम सक्सेना की देखरेख में हो रही है। डा. वंदना शर्मा ने बताया कि एनडीए में महिलाओं को जाने की इजाजत मिलने का असर एनसीसी की भर्ती में भी दिख रहा है। यही वजह है कि काफी संख्या में छात्राओं ने आवेदन किया है।

संबंधित समाचार