मुरादाबाद: मामूली झगड़े में पति व जेठ ने महिला के साथ की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुरादाबाद, अमृत विचार। मामूली विवाद में पति व जेठ ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। मारपीट में महिला का कान फट गया। महिला ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी तो दोनों फरार हो गए। महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला सिविल …

 मुरादाबाद, अमृत विचार। मामूली विवाद में पति व जेठ ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। मारपीट में महिला का कान फट गया। महिला ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी तो दोनों फरार हो गए। महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरूआ धर्मपुर का है। गांव निवासी पुष्पा का कहना है कि अक्सर उसका पति राजेंद्र उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार को वह फिर किसी बात पर झगड़ा करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच जेठ त्रिमल ने भी उसे बुरी तरह से पीटा। मारपीट में उसका कान फट गया। पुष्पा के अनुसार उसने पुलिस को सूचना दी तो दोनों धमकाते हुए फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: अकेले में न मिलने पर सीनियर दे रहा छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी

संबंधित समाचार