बरेली: 24 घंटे में ठीक हो पाई पाइप लाइन फिर हो गई लीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झूलेलाल द्वार मार्ग पर करीब 24 घंटे मरम्मत कार्य में जुटी जलकल विभाग की टीम की सारी मेहनत पर उस वक्त पानी फिर गया, जब पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति बहाल होने के कुछ ही देर में लाइन फिर से फट गई। इस फाल्ट की वजह से राजेंद्रनगर, जनकपुरी और आवास …

बरेली, अमृत विचार। झूलेलाल द्वार मार्ग पर करीब 24 घंटे मरम्मत कार्य में जुटी जलकल विभाग की टीम की सारी मेहनत पर उस वक्त पानी फिर गया, जब पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति बहाल होने के कुछ ही देर में लाइन फिर से फट गई। इस फाल्ट की वजह से राजेंद्रनगर, जनकपुरी और आवास विकास के तीन वार्डों के सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में यहां रहने वाले हजारों लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। पानी की लाइन में दोबारा लीक होने की सूचना पर जलकल विभाग की टीम फिर से मौके पर पहुंच गई।

झूलेलाल द्वार मार्ग पर बुधवार की शाम को मुख्य पेयजल लाइन में बड़ा फाल्ट हो गया था। राजेंद्रनगर के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा सहित अन्य लोगों की शिकायत के बाद जलकल विभाग के जेई अजीत कुमार सिंह बुधवार की रात में ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद टीम ने रातभर फाल्ट ठीक करने की कोशिश की लेकिन करीब 24 घंटे तक इसे दुरुस्त करने के लिए टीम जूझती रही। इस दौरान प्रभावित वार्डों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए पानी की आपूर्ति करने की कोशिश की गई।

इसके बाद गुरुवार की शाम को जैसे ही पाइप लाइन की फाल्ट को ठीक करके दोबारा पानी की सप्लाई को बहाल किया गया लेकिन कुछ ही देर में फिर से उसी जगह पर पानी लाइन में दोबारा लीकेज हो गया। उसके बाद जलकल विभाग की टीम फिर से फाल्ट को ठीक करने में जुट गई।

गौरतलब है कि पॉश इलाके राजेंद्रनगर और जनकपुरी में इन दिनों पाइप लाइन के लीक होने के आए दिन मामले सामने आने से लोगों को काफी परेशानी रही है। पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना का कहना है कि गुरुवार की देर शाम को फाल्ट ठीक हो गया था लेकिन कुछ देर पर फिर से पाइप लाइन के लीक होने की जानकारी मिली है। उसे ठीक कराया जा रहा है।

गुरुवार की शाम को पाइप लाइन की लीकेज को ठीक करा दिया गया है लेकिन दोबारा फाल्ट की शिकायत सामने आई है। इसके बारे में मौके पर मौजूद टीम से जानकारी ली जा रही है। -राजेश कुमार यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग

संबंधित समाचार