बरेली: जंक्शन पर छूटा सोने का कड़ा और अंगूठी जीआरपी ने किया वापस
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर एक यात्री का बैग छूट गया। जिसमें सोने की अगूंठी और कड़ा रखा हुआ था। उसके बाद सूचना मिलने पर जीआरपी टीम ने सोने की अगूंठी और कड़े वाले बैग को तलाशने के बाद उसके मालिक को बुलाकर सौंपा। पंजाब के कोलियावली थाना मलोट जिला श्री मुक्तसर साहिब निवासी बलवीर …
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर एक यात्री का बैग छूट गया। जिसमें सोने की अगूंठी और कड़ा रखा हुआ था। उसके बाद सूचना मिलने पर जीआरपी टीम ने सोने की अगूंठी और कड़े वाले बैग को तलाशने के बाद उसके मालिक को बुलाकर सौंपा। पंजाब के कोलियावली थाना मलोट जिला श्री मुक्तसर साहिब निवासी बलवीर सिंह पुत्र भोला सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं।
गुरूवार को उनका बैग रेलवे स्टेशन बरेली जंक्शन पर छूट गया था। उसके बाद उन्होंने जीआरपी को बैग गुम होने की सूचना दी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने अपनी टीम के साथ बैग की तलाश शुरू कर दी।
चेकिंग के दौरान बलवीर सिंह का बैग प्लेटफार्म नंबर 2 पर मिला। जिसमें एक सोने की अंगूठी व एक सोने का कड़ा तथा इस्तेमाल कपड़े मिले बलवीर सिंह को बुलवाकर उनका सामान सुपुर्दगी में दिया गया। बरामदगी करने वाली टीम में कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव ,गौरव सिरोही मौजूद रहे।
