बरेली: ओजोन परत तेजी से घट रही इसलिए ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही
बरेली, अमृत विचार। विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम किए। इसमें विद्यालय से कोतवाली होते हुए पटेल चौक तक जन चेतना जागृति रैली ‘रन टू सेव ओजोन’ निकाली। जिसमें लगभग 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। रैली एवं पर्यावरण चेतना यात्रा को सुबह 10 बजे विद्यालय के …
बरेली, अमृत विचार। विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम किए। इसमें विद्यालय से कोतवाली होते हुए पटेल चौक तक जन चेतना जागृति रैली ‘रन टू सेव ओजोन’ निकाली। जिसमें लगभग 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। रैली एवं पर्यावरण चेतना यात्रा को सुबह 10 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर जावेद खालिद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के संयोजक भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद ने बताया कि पृथ्वी के चारों ओर ओजोन परत खतरनाक रूप से तेजी से घट रही है। इस कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। हमें अपनी दिनचर्या में रेफ्रिजरेटर तथा एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कम करने की कोशिश करनी होगी। प्रधानाचार्य मेजर जावेद खालिद ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि ओजोन परत पर फ्लोरोकार्बन के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए छात्र इतने उत्साहित थे कि वे बाहर की जनता तक पहुंचे।
वरिष्ठ प्रवक्ता अर्थशास्त्र डॉ मेहंदी हसन ने अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि ओजोन परत 1970 के दशक से ही पतली होती जा रही है। यह हमारे ग्रह को पराबैंगनी किरणों से बचाती है जो कि कैंसर, फसलों को नुकसान और अन्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार होती है।
इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता भी करायी। जिसमें कक्षा 12 के मोहम्मद शमीम ने प्रथम, कक्षा 11 के अकदस खान ने द्वितीय तथा ओवैस खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद नसीम अंसारी, डॉ सैयद मोहम्मद ममनून, तौकीर सिद्दीकी, सलीम जमाल सहित तमाम शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
