आज का राशिफल | 17 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। मित्रों के साथ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में नये सहयोगी बन सकते हैं। वृष राशि आज कानूनी मामलों को लेकर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में अड़चनें आने की …

मेष राशि

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। मित्रों के साथ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में नये सहयोगी बन सकते हैं।

वृष राशि

आज कानूनी मामलों को लेकर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में अड़चनें आने की आशंका है। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे लोग आपकी आलोचना न करें। दूर के रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी। मन आनन्दित रहेगा।

मिथुन राशि

आज जॉब में आपको थोड़ी परेशानी होगी। अधूरे काम समय पर पूर्ण न होने से मन व्यथित होगा। विवादों और जल्दबाज़ी से आपको बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। कोई बुरा समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

आज सम्पत्ति को लेकर बड़े निर्णय लेने के योग बन रहे हैं। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में आप काफी ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज अपने विचारों को नकारात्मक न होने दें। पार्टनरशिप को लेकर दिखावा न दें। नौकरी में आपको सहकर्मियों के माध्यम से लाभ मिलेगा। परिवार में मनोरञ्जन का वातावरण रहेगा। इन्टरनेट का अच्छा प्रयोग करेंगे।

कन्या राशि

आज छात्रों को मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। अपनी इच्छाशक्ति में बदलाव कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिये। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि

आज व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। ईर्ष्या की भावना के कारण आपका मन उद्वेलित रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको साझेदारी करनी चाहिये। मीडिया से जुड़े लोगों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि

आज मनोरञ्जक यात्रा हो सकती है। रुके हुए पैसे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल में बदलाव ला सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि

आज तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नोंक-झोंक हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मकर राशि

आपके मन में सन्तोष की भावना रहेगी। बॉस के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आज लवमेट्स के साथ संबंध किसी कारण प्रभावित हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिये। आपको परिश्रम का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में आपकी रुचि कम हो सकती है।

मीन राशि

आज विद्यार्थियों को शिक्षा में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।