मुंबई में बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 14 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स(बीकेसी) उपनगर इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले एसईएलआर फ्लाईओवर का एक गर्डर सुबह करीब 04.45 बजे गिर गया , जिसके कारण …

मुंबई। मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स(बीकेसी) उपनगर इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले एसईएलआर फ्लाईओवर का एक गर्डर सुबह करीब 04.45 बजे गिर गया , जिसके कारण 15 लोग घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त(जोन-8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि सभी घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़े-

आस्ट्रेलियाई तैराक जैक तैराकी में फिर से जमाएंगी रंग

संबंधित समाचार