मस्जिद तोड़कर पांच सितारा होटल बना रहा चीन, निर्माण के खिलाफ बहिष्कार का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका में एक मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ‘हिल्टन’ के होटलों के बहिष्कार का आह्वान किया है। चीन में उइगर समुदाय की मस्जिद को तोड़कर उसके स्थान पर होटल बनाने की कथित योजना के बाद यह कदम उठाया गया। ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ और अन्य संगठनों ने गुरुवार को वाशिंगटन में कैपिटल हिल्टन के …

वाशिंगटन। अमेरिका में एक मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ‘हिल्टन’ के होटलों के बहिष्कार का आह्वान किया है। चीन में उइगर समुदाय की मस्जिद को तोड़कर उसके स्थान पर होटल बनाने की कथित योजना के बाद यह कदम उठाया गया। ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ और अन्य संगठनों ने गुरुवार को वाशिंगटन में कैपिटल हिल्टन के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन किया और बहिष्कार संबंधी घोषणा की।

चीन अपने यहां शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम उइगर आबादी के उत्पीड़न को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करता रहा है। आलोचकों का कहना है कि यह अभियान सांस्कृतिक नरसंहार के बराबर है, जिसमें उइगरों को ”पुनः शिक्षा शिविरों” में हिरासत में रखना और मस्जिदों तथा अन्य सांस्कृतिक स्थलों को नष्ट करना शामिल है।

जुलाई में, चीन पर द्विदलीय कांग्रेस-कार्यकारी आयोग ने भी ‘हिल्टन’ को उस परियोजना को रोकने के लिए बुलाया था, जिसके तहत ‘हैम्पटन इन’ होटल का निर्माण होना है। वर्जीनिया स्थित हिल्टन के होटल ‘मैकलीन’ के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा ” हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि 2019 में एक स्वतंत्र, चीनी स्वामित्व वाले समूह ने सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से एक होटल सहित व्यावसायिक विकास की योजना के लिए एक खाली भूमि खरीदी थी। भूमि का चयन करने की प्रक्रिया में हिल्टन शामिल नहीं था।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव