मुरादाबाद: जिला अस्पताल की ओपीडी में लग रही बुखार पीड़ितों की कतार, 250 से अधिक रोगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों में से ढाई सौ से अधिक बुखार जिसमें वायरल बुखार के रोगी अधिक रहे। चिकित्सकों ने इनकी जांच कर इलाज किया। फिजिशियन के कक्ष में 165 मरीज बुखार पीड़ित रहे। इसमें बड़े और बच्चे भी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों में से ढाई सौ से अधिक बुखार जिसमें वायरल बुखार के रोगी अधिक रहे। चिकित्सकों ने इनकी जांच कर इलाज किया।

फिजिशियन के कक्ष में 165 मरीज बुखार पीड़ित रहे। इसमें बड़े और बच्चे भी शामिल रहे। वहीं बालरोग विशेषज्ञ डाक्टर वीर सिंह की ओपीडी में डेढ़ सौ मासूम बच्चों में से 103 वायरल बुखार, टायफाइड और कोलाइटिस से पीड़ित मासूम मरीज रहे। चिकित्सक ने जांच कर दवाइयों का परामर्श देने के साथ ही एहतियात बरतने खासकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह बच्चों के अभिभावकों को दी।

फिजिशियन डाँ. एनके मिश्र ने बताया कि वायरल बुखार साफ सफाई में कमी और आपस में दूरी न रखने से तेजी से फैलता है। यदि किसी को वायरल बुखार होता है तो उससे थोड़ी दूरी बनाकर रखें। मरीज और परिवार के लोग हाईजीन मेंटेन करने पर अधिक ध्यान दें। ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करें। खाने से पहले और शौच के बाद हाथ पैर को साबुन से अच्छे से धुलकर ही कमरे में बिस्तर पर आएं।

मरीज की देखभाल करने वाले भी सफाई का विशेष ख्याल रखें। मरीज को दवा, भोजन आदि देने, उसके प्रयोग किए गए बर्तनों, कपड़े को छूने के बाद अच्छे तरीके से हाथ धुलें। उन बर्तनों को अच्छी तरह साफ करें। चद्दर बिस्तर को भी धुलते और बदलते रहें। यदि मरीज को बुखार के साथ सर्दी जुकाम और छींक आने की शिकायत हो तो साफ रूमाल का प्रयोग करें।

मास्क लगाना बेहतर रहेगा। छीकते खांसते समय रुमाल का प्रयोग करें, जिससे दूसरों में संक्रमण न फैले। उन्होंने बताया कि बाजार में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों का सेवन बरसात के दिनों में बिल्कुल न करें। यदि इसके बाद भी बुखार तीन दिन से अधिक समय से बना रहे तो कोविड की जांच भी कराकर डाक्टर की सलाह से इलाज करें।

संबंधित समाचार