बाराबंकी: बीएसए कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक, डायट प्राचार्य ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य हिफजुर्रहमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. बैठक में विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व एसआरजी की कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी पर मौजूद रहे। इस दौरान डायट प्राचार्य ने कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार …

बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य हिफजुर्रहमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. बैठक में विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व एसआरजी की कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी पर मौजूद रहे।

इस दौरान डायट प्राचार्य ने कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में चल रहे मिशन प्रेरणा, प्रेरणा लक्ष्य, विद्यालयों को शासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री और सपोर्टिव सुपरविजन पर समीक्षा की गई।

बैठक में चर्चा के दौरान सभी विकास खंडों में यूट्यूब सेशन की ओर से संपूर्ण भारत योजना की जानकारी सभी शिक्षकों के साथ साझा करने के लिए कार्य योजना बनाई जाने को लेकर जोर दिया। साथ ही सूचना निर्धारित प्रारूप पर राज्य परियोजना कार्यालय को निर्धारित समय सीमा में प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।

संबंधित समाचार