बरेली: इज्जतनगर कारखाना में विश्वकर्मा जयंती पर लगी प्रदर्शनी
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल यांत्रिक कारखाना में विश्वकर्मा जयंती का आयेाजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबन्धक राजेश अवस्थी ने किया। हवन पूजन के बाद कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसके बाद एक तकनीकी प्रदशर्नी भी लगाई गई। जिसे रेलवे कर्मचारियों के परिवार वालों ने बेहद सराहा और उनके बारे …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल यांत्रिक कारखाना में विश्वकर्मा जयंती का आयेाजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबन्धक राजेश अवस्थी ने किया। हवन पूजन के बाद कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसके बाद एक तकनीकी प्रदशर्नी भी लगाई गई। जिसे रेलवे कर्मचारियों के परिवार वालों ने बेहद सराहा और उनके बारे में भी जाना।
रेलवे के 140 वर्ष के इतिहास को मॉडल के रुप में किया प्रस्तुत
कारखाना में लगाई गई प्रदर्शनी मे लगभग 140 वर्षो के इतिहास को मॉडल के रुप मे प्रस्तुत किया गया। जिसमे एमजी कोच से बीजी कोच तथा बैगन एवम रेल बस स्टीम क्रेन तथा सभी प्रकार के औजारो को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी देखने आए सभी लोगों के मन में उठने वाले सवालों के भी जबाव दिए गए। बच्चो मे यह प्रदर्शनी कौतूहल का केन्द्र बनी रही।
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में बलवंत सिह उप मुख्य यान्त्रिक इंजीनियर(उत्पादन), राजकुमार कारखाना विधुत इजीनियर, एके सिंह कार्य प्रबन्धक प्लान्ट, एके श्रीवास्तव मंडल इजीनियर, रणधीर कुमार, रुपक तिवारी, सहायक कारखाना प्रबन्धक, वीएस पवार लेखाधिकारी, मुकेश शर्मा, पंकज कुशवाह, अजय किशोर श्रीवास्तव, रमन भावेश, घनश्याम गुप्ता, जेएस भदौरिया, समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
