मुरादाबाद: बिजनौर में हुई खो-खो खिलाड़ी की हत्या पर भड़की अभाविप, कलेक्ट्रेट में किया प्रर्दशन
मुरादाबाद, अमृत विचार। दुष्कर्म में नाकाम होने पर बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खो-खो खिलाड़ी की हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं। खिलाड़ी के परिजनों के समर्थन में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दुष्कर्म में नाकाम होने पर बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खो-खो खिलाड़ी की हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं। खिलाड़ी के परिजनों के समर्थन में उतरे पदाधिकारियों ने बिजनौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सभी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनको कड़ी सजा देने की मांग की। बाद में उन्होंने एसीएम द्वितीय को ज्ञापन भी सौंपा।
दस सितंबर का बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी के साथ दुराचार का प्रयास किया गया था। प्रयास में नाकाम होने पर हमलावरों ने बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। खिलाड़ी का शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंककर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में उबाल है। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हैं।
इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री सचिन सिंह के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी ने प्रदर्शन किया, महानगर मंत्री सरला शर्मा ने कहा कि ऐसी घिनौनी विकृति के आरोपियों का अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना, चिंता का विषय है।
एक ओर महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं तो वहीं स्थानीय अफसरों की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ हुई ऐसी जघन्य घटना को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में सभी ने एसीएम द्वितीय को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की। इस मौके पर हिमांश सिंह, शिवेंद्र शर्मा, सचिन राजपूत, छविनाथ अरोड़ा, विपिन कुमार शर्मा, तुषार शर्मा, अमन पंडित, वासू शर्मा, कार्तिक यादव, आर्यन प्रताप सिंह व कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।
