पीलीभीत: मामूली विवाद में महिला सहित तीन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। मामूली कहासुनी पर दबंगों ने महिला सहित तीन को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी हीरालाल का पडोस के ही गजेंद्र से विवाद हो गया। ग्रामीण ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो गजेंद्र ने हीरालाल को लाठी डंडों …
पूरनपुर। मामूली कहासुनी पर दबंगों ने महिला सहित तीन को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी हीरालाल का पडोस के ही गजेंद्र से विवाद हो गया।
ग्रामीण ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो गजेंद्र ने हीरालाल को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया। सिर पर ईंट मारने से उसका सिर फट गया। झगड़े की आवाज सुनकर घर के रामू और कविता मौके पर पहुंच गई तो उनको भी पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
