उन्नाव: दुष्कर्म के आरोपी समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक ने अपनी मंगेतर के सहयोग से गांव की ही रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करते समय मंगेतर ने आरोपी के मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो गांव के ही एक अन्य युवक ने वायरल कर दिया। तब पीड़िता के पिता …

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक ने अपनी मंगेतर के सहयोग से गांव की ही रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करते समय मंगेतर ने आरोपी के मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो गांव के ही एक अन्य युवक ने वायरल कर दिया। तब पीड़िता के पिता ने बीते गुरुवार को घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी और उसकी सहयोगी तथा वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

जनपद हरदोई के थाना बिलग्राम अंतर्गत ग्राम अलीगढ़ निवासी पिंटू कश्यप पुत्र गंगाराम अरसे से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता है। उसकी शादी भी इसी गांव निवासी मदन की पुत्री चांदनी से तय हुई है। पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार करीब तीन-चार माह पूर्व ननिहाल में रह रहे पिंटू कश्यप ने अपनी मंगेतर चांदनी के जरिए युवती को बहाने से गांव के बाहर स्थित मक्के के खेत में बुलाया और वहां पिंटू कश्यप ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं मंगेतर ने पिंटू के मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

इसी बीच पिंटू ने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव के ही युवक सोनू पुत्र श्रीराम को दे दिया। जिससे दुष्कर्म का वीडियो सोनू के हाथ लग गया। सोनू ने पहले वीडियो वायरल करने का भय जताकर पीड़िता और मंगेतर पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता के इंकार करने पर सोनू ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया।

जानकारी होने पर बीते गुरुवार को पीड़िता के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आज दुष्कर्मी पिंटू कश्यप और उसकी मंगेतर चांदनी तथा वीडियो वायरल करने वाले युवक सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा दिया। पीड़िता और दुष्कर्मी के कपड़े और दुष्कर्म के समय जमीन पर बिछाई गई चुनरी तथा मोबाइल सेट सील कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया

संबंधित समाचार