बरेली: अवैध शराब के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आबकारी आयुक्त के आदेश पर कच्ची शराब पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा तमाम कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त बरेली के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे के नेतृत्व में चेकिंग की गई। हाइवे पर आने जाने वाले …

बरेली, अमृत विचार। आबकारी आयुक्त के आदेश पर कच्ची शराब पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा तमाम कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त बरेली के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे के नेतृत्व में चेकिंग की गई। हाइवे पर आने जाने वाले वाहनों में शराब तस्करी की आशंका के चलते चेकिंग की। ट्रकों और कारों को विभाग की टीम काफी देर तक खंगालती रही, हालांकि इस बीच कोई भी संदिग्ध मामला नहीं मिला।

अभियान चलाकर आबकारी विभाग की क्षेत्रीय टीम ने थाना भुता क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ईंट भट्टों को चेक किया। इसके अलावा मौके पर मौजूद मजदूरों को अवैध शराब के बिक्री, निर्माण और उससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। साथ ही भुता क्षेत्र की शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

जिससे शराब की दुकान संचालकों में खलबली मची रही। अधिकारियों द्वारा शराब विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। टीम में आबकारी निरीक्षक विजय चन्द जायसवाल, हमराह स्टाफ गुलजार अहमद,राम बाबू और मोहम्मद आसिफ शामिल रहे ।

संबंधित समाचार