हल्द्वानी: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने दो सिपाही किए सस्पेंड
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इस लिस्ट में 2 पुलिसकर्मी शामिल है। एक पुलिसकर्मी हल्द्वानी में तो दूसरा पुलिसकर्मी भीमताल में तैनात है। 2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच कर रही पुलिस ने पाया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इस लिस्ट में 2 पुलिसकर्मी शामिल है। एक पुलिसकर्मी हल्द्वानी में तो दूसरा पुलिसकर्मी भीमताल में तैनात है।
2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच कर रही पुलिस ने पाया कि मंडी चौकी स्थित मोती नगर बैरियर से आरोपी गुजरा था जो सीसीटीवी पर कैद हुआ था लेकिन पुलिसकर्मी ने वाहन चेक नहीं किया। इसके अलावा काठगोदाम में हुई इनोवा कार की चोरी मामले में भी सामने आया कि मोदीनगर बैरियर में पुलिसकर्मी ने वाहन की चेकिंग नहीं की।
पिछले कुछ दिनों से अपराधिक घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए चैलेंज बन गया है। अगर इस तरह की लापरवाही होती रही तो बदमाश बेखौफ हो जाएंगे। एसएसपी का ये फैसला अन्य पुलिस कर्मियों के लिए एक संकेत है, अगर लापरवाही पकड़ी गई तो एक्शन जरूर लिया जाएगा।
