मिर्जापुर: सब्जी, फल विक्रेताओं को टीबी यूनिट के कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक
मिर्जापुर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर यू एन सिंह के निर्देशन में ‘टी बी हारेगा देश जीतेगा’ के मुहिम को लेकर जन आंदोलन के अन्तर्गत 17 सितंबर से 31 सितंबर तृतीय चरण अभियान में अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह के संरक्षण में एक टीम बनाई गई है। जो फल मंडी सब्जी मंडी जाकर लालगंज में टी …
मिर्जापुर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर यू एन सिंह के निर्देशन में ‘टी बी हारेगा देश जीतेगा’ के मुहिम को लेकर जन आंदोलन के अन्तर्गत 17 सितंबर से 31 सितंबर तृतीय चरण अभियान में अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह के संरक्षण में एक टीम बनाई गई है। जो फल मंडी सब्जी मंडी जाकर लालगंज में टी बी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनमानस को जगरूक करते हुए लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
मंडी में टीबी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई साथ ही साथ बताया गया की इस बीमारी से घबराने की अवश्यकता नहीं है, बल्कि डट कर मुकाबला करने और समय से दवा का सेवन करें। साथ ही वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने बताया की दो हफ्ते से खासी आना रात में बुखार आना सीने में दर्द होना और वजन का कम होना ऐसे लक्षण दिखाई दे तो स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में जांच के लिए अवश्य भेजे। जांच के दौरान टीबी की पुष्टी होने पर उसका उपचार सुरु कर दिया जाता है उस मरीज के खाते में 500 रुपए प्रति महीने खाते में भेजा जाता है। पोषण योजना के अंतर्गत जब तक उस मरीज का उपचार चलेगा तब तक बराबर उसकी निगरानी टीम करती रहेगी। इस दौरान टीम में शमीम अहमद मो. इरफान थे।
