दीपावली पर खरीद रहे हैं Electric Scooter, तो जान लें ये खास बातें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीपावली आने वाली है ज्यादातर लोग इस त्यौहार में गाड़ी लेने का प्लान करते हैं। अगर आपकों भी स्कूटी की जरूरत है और आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए। वैसे Electric Scooter से आपकी जेब और प्रकृति दोनों को राहत मिल सकती है क्योंकि पेट्रोल के …

दीपावली आने वाली है ज्यादातर लोग इस त्यौहार में गाड़ी लेने का प्लान करते हैं। अगर आपकों भी स्कूटी की जरूरत है और आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए। वैसे Electric Scooter से आपकी जेब और प्रकृति दोनों को राहत मिल सकती है क्योंकि पेट्रोल के दाम आसमान छुते जा रहे हैं और वायु प्रदूषण से हमारी प्रकृति और हमें नुकसान पहुंच रहा है। बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी एम्पेरा, हीरो, लोहिया ऑटो का इलेक्ट्रिक e-बाइक जैसी कई कम्पनियां अच्छी स्कूटी बनाती हैं।

डिसाइड करें किसके लिए ले रहें
लोग Electric Scooter ज्यादातर महिलाओं या बच्चों के लिए खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि उनकी जाने की दूरी भी कम होती है और थोड़ी सेफ होती है। इसलिए स्कूटर खरीदने से पहले यह तय करना जरूरी है। व्यक्ति के हिसाब से ही स्कूटी चुनें।

खुद तय करें बजट
सबसे पहले खुद तय कर लें की आप अपनी स्कूटर के लिए कितना खर्च करना चाहते हैं। फिर ऑनलाइन या चुनिंदा स्कूटर के शोरूम में जाकर उसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी ले लें। जहां तक है इस वक्त 70,000 से एक लाख रुपये तक में अच्छी स्कूटर के लिए सोच सकते हैं।

माइलेज चेक करें
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए सबसे जरूरी माइलेज ही है कि कितना चार्ज होने पर कितनी दूरी तय करेगी। क्योंकि अभी भारत में पेट्रोल पम्प पर स्कूटर को चार्ज करने की व्यवस्था नहीं है। Electric Scooter लेने से पहले उसकी माइलेज पर ध्यान जरूर दें। कभी भी कंपनी के दावे पर आंख बंद कर भरोसा न करें आप खुद हो सके तो टेस्ट ट्राइव लें। इसके लिए कम्पनी से ग्राहकों के नम्बर लेकर सही जानकारी ली जा सकती है।

स्पीड पर रखें नज़र
स्कूटरी का चयन करते हुए यह जरूरी पता करे की स्पीड के लिए क्या फीचर्स हैं। ज्यादा स्पीड के साथ बैटरी बैकअप कम होता चला जाएग। इसलिए सारी कम्पनियों के स्पीड मोड जरूर चेक करें और जिनके लिए ले रहे हैं उनको ध्यान में रखते हुए ही स्पीड वाली स्कूटर चुने।

बैटरी है जरूरी
इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी ही उसकी जान होती है। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसकी बैटरी के बारे में पूरी जानकारी ले जैसे बैटरी कितने वॉट क्षमता वाली है, बैटरी वाटरप्रूफ है या नहीं, शॉकप्रूफ है या नहीं और रिप्लेसमेंट के लिए क्या शर्तें हैं। कई बार बैटरी जल्दी वीक होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नए फीचर्स
Electric Scooter की कम्पनियां अपनी स्कूटर में रोज नए फीचर्स ऐड कर रही हैं और उसी के साथ उसकी कीमत भी बढ़ती जाती है। इसलिए यह ध्यान रखना जरूरी है की आपको किस फीचर की जरूरत है। इस वक्त स्मार्टफोन कनेक्ट, बैटरी मॉनिटर, डीलक्स लाइट जैसी खास चीजें मिल रही हैं।

यह भी पढ़े-

इन Ideas से रखें बच्चों को मोबाइल से दूर

संबंधित समाचार