फर्रुखाबाद: टेम्पो को बचाने में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 14 लोग गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जिले में शुक्रवार देर रात सांवरिया लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज की बस थाना शमसाबाद के हजियापुर में टेंपो को बचाने में पेड़ से टकरा गयी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गये। बस में सवार लगभग चार दर्जन सबारियों में से दो दर्जन घायल हो गये। जिसमे गंभीर रूप से जख्मी लगभग 14 लोगों …

फर्रुखाबाद। जिले में शुक्रवार देर रात सांवरिया लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज की बस थाना शमसाबाद के हजियापुर में टेंपो को बचाने में पेड़ से टकरा गयी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गये। बस में सवार लगभग चार दर्जन सबारियों में से दो दर्जन घायल हो गये। जिसमे गंभीर रूप से जख्मी लगभग 14 लोगों को लोहिया अस्पताल भर्ती किया गया। डीएम-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी की।

शुक्रवार रात फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस शमशाबाद थाना क्षेत्र के हजियापुर तिराहे के निकट टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड्ड में जा गिरी बस के खड्ड में गिरते ही पेड़ से टकराने के कारण रोडवेज के परखच्चे उड़ गए घटना होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सडक़ से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची तथा 108 एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया गयाघटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कायमगंज भी मौके पर पहुंच गए।

एंबुलेंस से बड़ी संख्या में घायलों के आने की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र ने अस्पताल के चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया एक दर्जन डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंचे एसडीएम सदर अनिल कुमार ने यात्रियों से हाल-चाल लिए तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

सूचना पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी लोहिया अस्पताल आ गए उन्होंने सीएमओ तथा उपचार करने वाली टीम के डॉक्टरों से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। डीएम ने घायलों से घटना के बारे में जानकारी की सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र ने बताया राजेपुर ब्लॉक के गांव सबलपुर के साथ मैनपुरी जिले का एक हरदोई जिले का एक तथा मोहम्मदाबाद और जहानगंज के यात्री बस से दिल्ली जा रहे थे। डीएम नें बताया कि लगभग 14 यात्री घायल हुए है उन्हें उपचार देकर वार्ड में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल अजीत सहित तीन मरीजों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार