कन्नौज: 22 सितम्बर को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सेवायोजन कार्यालय में 22 सितम्बर को ऑन लाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पांच कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा। अलग-अलग कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए पुरूष महिला अभ्यर्थियों से कम्पनियों द्वारा ऑन लाइन साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त रोजगार मेला पूर्णतया ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने …

कन्नौज। सेवायोजन कार्यालय में 22 सितम्बर को ऑन लाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पांच कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा। अलग-अलग कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए पुरूष महिला अभ्यर्थियों से कम्पनियों द्वारा ऑन लाइन साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त रोजगार मेला पूर्णतया ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने अथवा साक्षात्कार के लिए कार्यालय में उपस्थित नहीं होना है।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध ‘जॉबसीकर’ एप्लीकेशन पर पंजीयन कराएगें। पंजीयन के उपरान्त अपनी पंजीयन की आई.डी. व पासवर्ड का उपयोग कर रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों से केवल ऑनलाइन साक्षात्कार दूरभाष आदि अन्य माध्यम से लिया जाएगा, इस के लिए कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा… जिला रोजगार सहायता अधिकारी।

संबंधित समाचार