हरदोई: मुकदमे में सुलह न करने पर दबंगों ने की युवक की हत्या, जानें पूरा मामला
हरदोई। मुकदमे की तारीख कर घर वापस जा रहा है एक व्यक्ति को दबंगों ने लाठी-डंडे व हथौड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना पचदेवरा के ग्राम पतयोरा निवासी मोहन सिंह शुक्रवार की शाम मुकदमे की तारीख कर जिला मुख्यालय से घर वापस जा रहे थे। तभी गांव के …
हरदोई। मुकदमे की तारीख कर घर वापस जा रहा है एक व्यक्ति को दबंगों ने लाठी-डंडे व हथौड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना पचदेवरा के ग्राम पतयोरा निवासी मोहन सिंह शुक्रवार की शाम मुकदमे की तारीख कर जिला मुख्यालय से घर वापस जा रहे थे। तभी गांव के बाहर विकल, अशोक, धर्मपाल, टिंकू तथा गांव निवासी गोरे आदि ने मोहन को घेर लिया आरोपियों ने लाठी-डंडे वह थोड़ी से पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया।
मरणासन्न अवस्था में मोहन के परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में पता चला है की उक्त आरोपियों ने दो वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी से दुष्कर्म किया था । जिसका मुकदमा चल रहा था। इसी मुकदमे की तारीख करने मोहन आया हुआ था। आरोपी मुकदमा वापस लेकर सुलह समझौता करने का दबाव डाल रहे थे। मोहन इस बात पर राजी न था इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे घेर कर हमला बोल दिया।
