संभल: बाबू की कुर्सी पर बैठकर सफाईकर्मी ले रहा था घूस, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/पंवासा, अमृत विचार। पंवासा सीएचसी में एक सफाई कर्मचारी का बाबू की कुर्सी पर बैठकर आशा से रुपए लेते वीडियो वायरल हो रहा है। एक आशा ने अपने नाम को गोपनीय रखने की बात को कहते हुए बताया कि पंवासा सीएचसी का एक सफाई कर्मचारी आशाओं के कामों को देखता है। सरकारी अस्पताल में जो …

संभल/पंवासा, अमृत विचार। पंवासा सीएचसी में एक सफाई कर्मचारी का बाबू की कुर्सी पर बैठकर आशा से रुपए लेते वीडियो वायरल हो रहा है। एक आशा ने अपने नाम को गोपनीय रखने की बात को कहते हुए बताया कि पंवासा सीएचसी का एक सफाई कर्मचारी आशाओं के कामों को देखता है। सरकारी अस्पताल में जो महिला प्रसव कराती है तो सरकार की तरफ से धनराशि दी जाती है।

इसके साथ जन्म प्रमाण-पत्र बनाया जाता है। सरकारी योजना द्वारा दी जाने वाली धनराशि और जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर आशाओं के माध्यम से 500-500 रुपए लेता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी के पास बैठी एक आशा और दूसरी आशा अपना काम कराने के लिए 500 रुपए का नोट दे रही है। इस दौरान किसी व्यक्ति ने कर्मचारी की रुपए लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह सीएचसी में सफाई कर्मचारी है। इस कुर्सी पर बैठना गलत है। जांच कराकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएंगी। डॉ. मनोज चौधरी, एसीएमओ

संबंधित समाचार