लखनऊ: लोगों के बीच भाजपा की कलई खोलेगी कांग्रेस की विजय सेना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस की विजय सेना लोगों के बीच जाकर भाजपा की कलई खोलने का काम करेंगी। साथ ही, लोगों को कांग्रेस का इतिहास बताएगी। कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान के तहत पहले चरण में 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस समय दूसरा चरण चल रहा है। महीने के अंत तक …

लखनऊ। कांग्रेस की विजय सेना लोगों के बीच जाकर भाजपा की कलई खोलने का काम करेंगी। साथ ही, लोगों को कांग्रेस का इतिहास बताएगी। कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान के तहत पहले चरण में 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस समय दूसरा चरण चल रहा है। महीने के अंत तक यह चरण पूरा हो सकेगा।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिव रावत ने कहा कि इस महीने भी 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है, जबकि पूरे अभियान में दो लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न माध्यमों के जरिये नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, साथ ही, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस की विजय सेना इसी से मुकाबला करेगी।

संबंधित समाचार