बिजनौर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। खासपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार की देर शाम पैजनियां निवासी 45 वर्षीय कल्याण सिंह अपने साले जेपी नगर जिले के रामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय …
बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। खासपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
शुक्रवार की देर शाम पैजनियां निवासी 45 वर्षीय कल्याण सिंह अपने साले जेपी नगर जिले के रामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लीलापथ के साथ अपने गांव आ रहे थे, तभी खासपुर में पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक में एक वाहन ने टक्कर मार दी।
स्योहारा से बिजनौर जा रहे थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने जब रास्ते में इन दोनों को घायल देखा तो उन्होंने 108 एंबुलेंस बुलाकर उन दोनों को खुद ही गाड़ी में डालकर बिजनौर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान लीलापथ की मौत हो गई। जबकि कल्याण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
