लखीमपुर-खीरी: परीक्षा के पहले दिन 120 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन सख्ती का माहौल देखने को मिला। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। परीक्षा कक्षों के बाहर पुलिस बल तैनात रही। सचल दस्तों ने केंद्रों पर जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस के अलावा अधिकारियों …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन सख्ती का माहौल देखने को मिला। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। परीक्षा कक्षों के बाहर पुलिस बल तैनात रही। सचल दस्तों ने केंद्रों पर जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस के अलावा अधिकारियों ने भी परीक्षा की व्यवस्था देखी। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटर में का पेपर हुआ। पहले दिन कुल 120 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

यूपी बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें बोर्ड ने अपनी योग्यता साबित करने का एक और मौका दिया है। उनके लिए अंक सुधार परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिले में 1816 विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया। शनिवार हाईस्कूल में हिंदी और इंटर में सामान्य तथा हिंदी साहित्य का पेपर हुआ। परीक्षा पूरी तरह बोर्ड परीक्षा की तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। सुबह आठ बजे परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गई।

डीआईओएस सहित तमाम अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल का पहला पेपर हिंदी का था। बच्चों में पहले दिन उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर उनकी तैयारी के अनुसार हुआ है। पहले दिन हाईस्कूल में 70 तथा हिंदी साहित्य में 36 और सामान्य हिंदी में 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन कोई विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।

विद्यार्थियों ने कहा अच्छे अंक मिलेंगे परीक्षा में
परीक्षाकक्षों से बाहर विद्यार्थी निकले तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उन्होंने एक तरह से यह चुनौती स्वीकार की थी। और उन्हें यह विश्वास था कि वे परीक्षा देंगे तो अच्छे इससे अच्छे अंक प्राप्त कर लेंगे। इसी आत्मविश्वास के तहत उन लोगों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था। और पहले दिन की परीक्षा ने उनके आत्मविश्वास और बढ़ाया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने तैयारी की थी और उसी तैयारी के अनुसार पेपर आया है। उम्मीद है पहले से अच्छे अंक मिलेंगे।

संबंधित समाचार