बरेली: बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन का हुआ चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय एनई रेलवे में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन ने शनिवार को कार्यकारिणी का चुनाव किया। द्विवार्षिक अधिवेशन में चुनाव अधिकारी इंजीनियर मंत्री विवेक कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार की देखरेख और प्रदेश अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मंडल मंत्री नवनीत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों …

बरेली, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय एनई रेलवे में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन ने शनिवार को कार्यकारिणी का चुनाव किया। द्विवार्षिक अधिवेशन में चुनाव अधिकारी इंजीनियर मंत्री विवेक कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार की देखरेख और प्रदेश अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मंडल मंत्री नवनीत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों और पूर्व जिला कार्यकारिणी के साथ वेद प्रकाश भी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया, जिसमें वीरपाल एवं चैतन्य स्वरूप ने भाग लिया। 36 वोट हासिल कर वीरपाल जिलाध्यक्ष बने। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध किया गया।

लक्ष्मी गंगवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेश चन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, आरिश हुसैन उपाध्यक्ष, इसरार अहमद उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, अंकुर सक्सेना महांत्री, प्रियम सक्सेना संयुक्त मंत्री, दिवाकर गंगवार संगठन मंत्री, सुमित कुमार सिंह संगठन मंत्री, हरप्रसाद प्रचार मंत्री, डालचंद कोषाध्यक्ष, दिनेश गंगवार ऑडीटर, सतीश सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

संबंधित समाचार