बरेली: साहब न्याय नहीं मिला तो थाने में कर लूंगी आत्मदाह
बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपियों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। परेशान होकर इज्जतनगर थाना क्षेत्र की पीड़िता शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी। इस दौरान महिला ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर रुपये लेने का भी …
बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपियों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। परेशान होकर इज्जतनगर थाना क्षेत्र की पीड़िता शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी। इस दौरान महिला ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर रुपये लेने का भी आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि उसके गांव की ही एक महिला के पास कमेटी के 12 लाख जमा थे। रकम लेने के लिए वह 14 जून की शाम उसके घर गई थी। जहां महिला की गैरहाजिरी में गांव के ही तन्जीम व जुवैर दो लोग मौजूद थे। दोनों आरोपियों ने उसे घर में कैद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जुलाई में महिला की तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
उसके बयान भी दर्ज कराए जा चुके हैं लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपियों ने उनके पति को रास्ते में घेरकर तमंचे के बल पर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी है। उसका कहना है कि अगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई नहीं करती है तो वह इज्जतनगर थाने में आत्मदाह कर लेगी।
