हल्द्वानी: दिल्ली के मुख्यमंत्री आज हल्द्वानी में करेंगे रोड शो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी पहुंचेंगे । हल्द्वानी में वह रविवार को दोपहर एक बजे वाटिका बैंक्वेट हाल में प्रेस को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने दी। उन्हेांने बताया कि इसके बाद अरविंद केजरीवाल लक्ष्मी शिशु मंदिर, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी पहुंचेंगे । हल्द्वानी में वह रविवार को दोपहर एक बजे वाटिका बैंक्वेट हाल में प्रेस को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने दी। उन्हेांने बताया कि इसके बाद अरविंद केजरीवाल लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से रामलीला मैदान हल्द्वानी तक चलने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।

आप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली के सीएम सुबह 11 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। अनुमान है कि केजरीवाल उत्तराखंड में अपनी सरकार के दावे को लेकर जनता से जुड़ी बड़ी चुनावी घोषणाएं कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज