अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- ‘ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल रविवार 19 सितंबर को पूरे हो गए। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सरकार को दंभी सरकार बताते हुए कहा कि ये जुमलेबाज सरकार है। यहीं नहीं, उन्होंने कहा कि नहीं चाहिए ऐसी सरकार …

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल रविवार 19 सितंबर को पूरे हो गए। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सरकार को दंभी सरकार बताते हुए कहा कि ये जुमलेबाज सरकार है। यहीं नहीं, उन्होंने कहा कि नहीं चाहिए ऐसी सरकार जिसका सच है, ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, चौवन गुजरे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, गरीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोजगारी, महंगाई, नफरत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज सरकार के नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है, ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास।

बता दें कि अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमला कर हैं और अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार का सफाया हो जाएगा। उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज मेट्रो के प्रोटोटाइप का उद्घाटन किया गया।

सरकार केवल हमारे कामों का ही शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। कानपुर मेट्रो को हमारी सरकार में शिलान्यास हुआ था लेकिन हमें काम नहीं करने दिया गया। लखनऊ मेट्रो को भी आगे नहीं बढ़ाया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में दरार आ गई, ये एक्सप्रेसवे कभी भाजपा का नहीं था। साढ़े चार साल की सरकार में केवल हमारे काम का फीता काटा है।

संबंधित समाचार