रियल मैड्रिड दूसरे मैच में भी गोल करने में रहे नाकाम, एटलेटिको ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार्सिलोना। मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड लगातार दूसरे मैच में गोल करने में नाकाम रहा जिससे उसे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ से अपना मैच गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा। एटलेटिको का यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उसने अंक बांटे। इससे पहले बुधवार को चैंपियन्स लीग मैच में पोर्तो ने उसे गोलरहित ड्रा …

बार्सिलोना। मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड लगातार दूसरे मैच में गोल करने में नाकाम रहा जिससे उसे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ से अपना मैच गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा। एटलेटिको का यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उसने अंक बांटे। इससे पहले बुधवार को चैंपियन्स लीग मैच में पोर्तो ने उसे गोलरहित ड्रा पर रोका था।

एंटोनी ग्रीजमैन के टीम में वापसी करने के बावजूद एटलेटिको गोल नहीं कर पाया। एटलेटिको की अग्रिम पंक्ति बेहद मजबूत है जिसमें ग्रीजमैन के अलावा लुई सुआरेज, जोओ फेलिक्स, एंजेल कोरिया, मार्कोस लोरेंटे, यानिक कैरासो और मैथियास चुना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

एटलेटिको अभी तालिका में एक अंक से बढ़त पर है लेकिन रीयाल मैड्रिड, वेलेंसिया और रीयाल सोसिडाड अपने अगले मैच जीतकर उससे आगे निकल सकते हैं। इस बीच एटलेटिको के पूर्व स्टार राडामेल फालकाओ ने रायो वेलेकानो की तरफ से अपने पदार्पण मैच में ही गोल किया जिससे उनकी टीम ने गेटाफे पर 3-0 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े

मैकलेनाहन ने हफीज से कहा, दौरा रद्द करने के लिए खिलाड़ियों को दोष देना बंद करें

संबंधित समाचार