कानपुर: एक्टर सोनू सूद का सामने आया रिच ग्रुप कनेक्शन, IT की कार्रवाई जारी
कानपुर। जिले में रिच समूह का कनेक्शन बालीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद से सामने आया है। 20 करोड़ की कर चोरी के मामले में इनकम टैक्स की टीम ने रिच ग्रुप पर छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है। बता दें कि कानपुर में फर्जी इनवॉइस जारी करने वाली कंपनी रिच ग्रुप …
कानपुर। जिले में रिच समूह का कनेक्शन बालीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद से सामने आया है। 20 करोड़ की कर चोरी के मामले में इनकम टैक्स की टीम ने रिच ग्रुप पर छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है।
बता दें कि कानपुर में फर्जी इनवॉइस जारी करने वाली कंपनी रिच ग्रुप और रिच उद्योग के मालिकों ने अपने कई चपरासियों को बोगस कंपनियों का डायरेक्टर बना रखा था। इस बात का खुलासा आयकर विभाग की संयुक्त टीमों के छापों के बाद चल रही जांच में हुआ है। फर्जी बिलिंग की पुष्टि के बाद विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
जानकारी अनुसार, अभिनेता सोनू सूद की ओर से लखनऊ के इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह में निवेश के लिए भी रिच समूह के जरिए फर्जी बिल जारी किए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ के इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह में अभिनेता सोनू सूद ने संयुक्त उद्यम अचल संपत्ति परियोजना में निवेश किया है। यह निवेश कर चोरी और बिलिंग में गड़बड़ी करके किया गया है। जांच में पता चला है कि ग्रुप फर्जी बिलिंग में शामिल है।
हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी यहां से लैपटॉप, पेन ड्राइव व डॉक्युमेंट्स भी ले कर गई है। रिच उद्योग लिमिटेड के खाते और लाकर भी सील किए गए हैं। ये निवेश टैक्स चोरी और बिलिंग में गड़बड़ी करके किया गया है। जांच में पता चला है कि ग्रुप फर्जी बिलिंग में शामिल है।
वहीं रिच समूह पर आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई अभी जारी है, जिसमें समूह के चार ठिकाने हैं। आयकर अधिकारियों की जांच में निकला है कि इनमें से किसी कंपनी में कोई काम नहीं होता, सिर्फ फर्जी इनवाइस जारी की जाती हैं। इन कंपनियों ने अपने चपरासी व अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ही निदेशक बना रखा है ताकि सभी कंपनियां अलग-अलग नजर आएं।
