बाराबंकी: पेड़ से टकराई अनुबंधित बस, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हुई मौत
बाराबंकी। जिले के कोतवाली देवा क्षेत्र में बीती शाम देवा से बाराबंकी डिपो आ रही अनुबंधित बस अनियंत्रित रफ्तार के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। इसपर सभी घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक …
बाराबंकी। जिले के कोतवाली देवा क्षेत्र में बीती शाम देवा से बाराबंकी डिपो आ रही अनुबंधित बस अनियंत्रित रफ्तार के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। इसपर सभी घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गंगा बिहार मंझपुरवा निवासी कमला कांत गौतम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीती शाम 6 बजे घटित हुई है, जब वह अनुबंधित बस पर बैठकर देवा से बाराबंकी आ रहा था। तभी देवा के पलटा ग्राम के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कई बस यात्री घायल हो गए। इसपर सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा कर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, अपने पिता कमला कांत का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलते ही उनके दोनों पुत्र पंकज शिवा और नितेशराज जब जिला अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
