5 करोड़ की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद, 11 आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रामपुर। एसपी अंकित मित्तल के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओजी व थाना शहजादनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास …

अमृत विचार, रामपुर। एसपी अंकित मित्तल के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओजी व थाना शहजादनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक बाइक व 118 नशीली दवाओं की पेटियां बरामद हुईं है।

शनिवार देर रात थाना शहजादनगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम दुर्गनगला फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रूकने का इशारा किया। लेकिन वह बाइक सवार पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार सोनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इसकी निशानदेही पर ग्राम दुर्गनंगला को जाने वाली सड़क के पास बने खण्डर के अन्दर मौजूद 10 व्यक्तियों व गाड़ियों पकड़ लिया। आरोपियों के पास 118 नशीली दवाओं की पेटी, दो बाइक, एक कार, एक डीसीएम बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के और अड्डे भी तलाशे जा रहे हैं।

संबंधित समाचार