लखीमपुर-खीरी: खेत पर लगे तारों में था बिजली का करंट, 7 साल के बालक की मौत
अमृत विचार, गोलागोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में लगे तारों पर फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप खेत मालिक पर लगाया है। क्षेत्र के ग्राम परेली में गांव के निकट एक खेत में छुट्टा जानवरों …
अमृत विचार, गोलागोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में लगे तारों पर फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप खेत मालिक पर लगाया है। क्षेत्र के ग्राम परेली में गांव के निकट एक खेत में छुट्टा जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तारों की चपेट में आने से शनिवार को सद्दीक की बकरी की मौत हो गई थी।
रविवार को गांव निवासी मुकेश बाल्मीकि का सात वर्षीय पुत्र घनश्याम उन्हीं तारों पर फैले करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी गोला ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई ने बताया कि खेत मालिक मेड़ के पास से निकली बिजली की लाइन से तार जोड़कर अपने खेत के तारों पर करंट फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि शनिवार को बकरी की मौत से खेत मालिक ने सबक नहीं लिया, यदि उसने इस घटना को गंभीरता से लिया होता तो आज घनश्याम की जान बच जाती। घटना की सूचना पर गांव के तमाम लोग वहां एकत्र हो गए। हैदराबाद पुलिस और बिजली विभाग के लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परेली गांव में खेत पर लगे तारों पर बिजली का करंट खेत मालिक ने लगा रखा था, जिसकी चपेट में आने से किशोर की मृत्यु हो गई है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। -लक्ष्मीकांत मिश्र एसओ हैदराबाद।
