संभल क्षेत्र में शेर होने का वीडियो वायरल, वन विभाग के अधिकारी बोले झूठी अफवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। क्षेत्र में शेर होने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर शेर घूमता दिख रहा है। इस वीडियो को कोई संभल क्षेत्र का बता रहा है तो कुछ लोग आसपास के इलाके का। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई …

संभल, अमृत विचार। क्षेत्र में शेर होने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर शेर घूमता दिख रहा है। इस वीडियो को कोई संभल क्षेत्र का बता रहा है तो कुछ लोग आसपास के इलाके का। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। हालांकि वन विभाग ने शेर होने की बात से इंकार किया है और कहा कि झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।

इससे पहले असमोली थाना क्षेत्र के मंढ़वली गांव के बीच में जंगल में तेंदुआ होने की बात कही जा रही थी। गुरुवार देर रात में अलिया नेकपुर गांव निवासी ओम कुमार पिकअप से अपने गांव को वापस लौट रहा था। रात में झाड़ियों में से एक तेंदुआ जैसा जंगली जानवर आया तो चालक ने वाहन को रोका और अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। व्यक्ति ने वीडियो गांव के लोगों को दिखाया तो तेंदुआ होने की बात बताई।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लकड़बग्घा के पैरों की निशान होने की बात कहकर लोगों की दहशत दूर करने का प्रयास किया था। शनिवार देर रात में एक शेर होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में दहशत बढ़ गई।

वर्जन
हम पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में जा रहे हैं। कोई व्यक्ति किसी जानवर के पंजे की निशान नहीं दिखा पा रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह यहां का नहीं है। अफवाह फैलाई जा रही है। ग्रामीणों से जब बात की तो एक व्यक्ति ने बताया कि मैं सो रहा था। मेरे पास से होकर तेंदुआ गुजरा था। पंजा दिखाने के लिए कहा तो फोटो मोबाइल में होने की बात कही। मैंने ग्रामीणों से पिंजरा लगाने की बात कह दी।
-रजीउल अब्बास, वनरक्षक

संबंधित समाचार