लखनऊ: चोरी के 52 मोबाइल के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधनी लखनऊ में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ लाख रुपये कीमत के 52 मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के सभी सदस्य साहिबगंज झारखंड के रहने वाले हैं। दरअसल आलमबाग पुलिस ने शनिवार को ईकोगार्डन के पास से दो अभियुक्तों …

लखनऊ। राजधनी लखनऊ में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ लाख रुपये कीमत के 52 मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के सभी सदस्य साहिबगंज झारखंड के रहने वाले हैं। दरअसल आलमबाग पुलिस ने शनिवार को ईकोगार्डन के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए थे।

कड़ाई से पूछताछ पर इन दोनों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम उगल दिया। जिसके बाद टीम ने इनकी निशानदेही पर बालागंज स्थित इनके किराए के कमरे में छापेमारी कर वहां से चोरी के पचास मोबाइल बरामद करने के साथ ही तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में हीरा चौधरी, सुनील नोनिया, गोपाल, कबीरा और चंदन शामिल हैं।

पांचों साहिबगंज झारखंड के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर चोरों से बरामद मोबाइल को जल्दी ही पुलिस उनके वास्तविक मालिकों की सुपुदर्गी में देगी

संबंधित समाचार