लखनऊ: चोरी की चार बाइकों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। अभियुक्त बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर उसे चलाते और बेच दिया करते थे। बरामद बाइकों में से दो बाइक के मालिकों को ठाकुरगंज व …

लखनऊ। राजधानी में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। अभियुक्त बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर उसे चलाते और बेच दिया करते थे। बरामद बाइकों में से दो बाइक के मालिकों को ठाकुरगंज व वजीरगंज में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को असियामऊ ठाकुरगंज से की गई है। इनकी निशानदेही पर शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई चार बाइकें बरामद की गई है। इनमें से दो वाहन स्वामियों का तो पता चल गया है। अन्य दो बाइक स्वामियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों में समीर, मो. आसिफ अंसारी और रेहान शामिल हैं। तीनों अपराधी असियामऊ ठाकुरगंज इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से यूपी-32-सीबी5456 होंडा शाइन, यूपी-32-जेएम-1937 सुपर स्पलेंडर, यूपी-32जीएम-2092 स्पलेंडर प्रो बाइक और पैशन प्रो बाइक यूपी-32-एफटी-1750 पंजीकरण संख्या की बाइक बरामद की है।

संबंधित समाचार