पंजाब: आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चन्नी, राहुल ने बधाई देते हुए कही ये अहम बात
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नये नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने अपना दावा पेश किया। राज्यपाल महोदय ने 11 बजे …
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नये नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने अपना दावा पेश किया। राज्यपाल महोदय ने 11 बजे शपथग्रहण का समय दिया।” चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
चन्नी को बधाई, हमें पंजाब के लोगों से किये वादों को पूरा करना जारी रखना है: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कहा कि राज्य के लोगों से किये गए वादों को पूरा करना जारी रखना है।
उन्होंने ट्वीट किया, ”चरणजीत सिंह चन्नी जी को नयी जिम्मेदारी को लेकर बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किये गए वादों को लगातार पूरा करना जारी रखना है। विश्वास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।” चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
