बाराबंकी: कल्याणी नदी में डूबा युवक, तलाश जारी…
बाराबंकी। सोमवार की सुबह कल्याणी नदी के तट पर स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर जल चढ़ाने गया व्यक्ति, नदी में स्नान करते समय डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटी। मामला कोतवाली रामसनेहीघाट के तासीपुर स्थित देवस्थान बुढ़वा बाबा का है जहां सोमवार की सुबह नहाने आए 32 साल के …
बाराबंकी। सोमवार की सुबह कल्याणी नदी के तट पर स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर जल चढ़ाने गया व्यक्ति, नदी में स्नान करते समय डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटी।
मामला कोतवाली रामसनेहीघाट के तासीपुर स्थित देवस्थान बुढ़वा बाबा का है जहां सोमवार की सुबह नहाने आए 32 साल के भानपुर निवासी सहजराम पुत्र बरसाती, नहाते समय पैर फिसलने से डूबा गया। सूचना मिलते ही मौके पर 112 पुलिस एवं कोतवाली पुलिस पहुंचकर गोताखोरों को बुलवाया गया है। व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है।
