बलिया: पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पारिवारिक कलह के कारण राकेश कुमार सिंह उर्फ सरल (40) पुत्र राजेंद्र निवासी संवरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। संवरा चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …

बलिया। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पारिवारिक कलह के कारण राकेश कुमार सिंह उर्फ सरल (40) पुत्र राजेंद्र निवासी संवरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

संवरा चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक घर पर अकेला रहता था और पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने ही घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर लटक गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

संबंधित समाचार