कानपुर: जीआरपी सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन की जीआरपी पुलिस में 2005 से तैनात चिंतामणि यादव कल अपनी ड्यूटी ट्रेन के स्काट में अजमेर सियालदह गाड़ी लेकर प्रयागराज पहुंचे थे। दूसरे दिन कालका मेल से सैण्ट्रल आना था। लेकिन कुछ परिवारिक कारणों की वजह से प्रयागराज जीआरपी पुलिस लाइन के बाथरूम में अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर …
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन की जीआरपी पुलिस में 2005 से तैनात चिंतामणि यादव कल अपनी ड्यूटी ट्रेन के स्काट में अजमेर सियालदह गाड़ी लेकर प्रयागराज पहुंचे थे। दूसरे दिन कालका मेल से सैण्ट्रल आना था। लेकिन कुछ परिवारिक कारणों की वजह से प्रयागराज जीआरपी पुलिस लाइन के बाथरूम में अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। लेकिन अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हेड कांस्टेबल चिंता मणि यादव शादीशुदा था। घर से काफी सम्पन्न था। बताया जाता है कि अभी कुछ दिन पूर्व हुए प्रधानी चुनाव में उसके बड़े भाई ने जीत दर्ज की। इसके अलावा दूसरा भाई भी कहीं सरकारी नौकरी करता है। इतनी सम्पन्नता होने के बाद भी उसने मौत को क्यों गले लगाया। यह जांच का विषय है।
