रामपुर: सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य ने कोर्ट में पेश में किए अब्दुल्ला की पढ़ाई के सुबूत
रामपुर, अमृत विचार। सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य ने सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होने कहा कि अब्दुल्ला आजम ने सेंटपॉल स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी। उसके सबूत उन्होंने कोर्ट में पेश किए, उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब इस मामले में 24 सितंबर को उनकी फिर …
रामपुर, अमृत विचार। सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य ने सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होने कहा कि अब्दुल्ला आजम ने सेंटपॉल स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी। उसके सबूत उन्होंने कोर्ट में पेश किए, उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब इस मामले में 24 सितंबर को उनकी फिर से गवाही होगी, जबकि जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 21 सितंबर और पासपोर्ट मामले में 27 सितंबर को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि भाजपा नेता और मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइंस में अब्दुल्ला आजम और आजम खां के खिलाफ दो पैनकार्ड और पासपोर्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना गंज में जन्म प्रमाण पत्र का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तीनों आरोपी हैं। आरोप है कि अभिलेखों में हेराफेरी करके जन्म प्रमाण और पासपोर्ट बनवाया। जबकि एक पैन कार्ड के होते हुए अब्दुल्ला आजम खां ने दूसरा पैनकार्ड बनवाया और उसका उपयोग स्वार विधानसभा चुनाव लड़ने में किया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। सोमवार को सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां पर उन्होने अपनी गवाही में कहा कि अब्दुल्ला आजम खां ने हमारे स्कूल में पढ़ाई की है जिसके उनके दस्तावेज पेश किए। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई। अब बचाव पक्ष के अधिवक्ता उनसे 24 सितंबर को सवाल जवाब करेंगे। जबकि जन्म प्रमाण और पैनकार्ड मामले में 21 और 27 सितंबर को सुनवाई होगी।
