लखनऊ: नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर इलाके में पड़ोसी से एक विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विवाहिता कस अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। युवती का आरोप है कि उसने आठ माह तक तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी …

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर इलाके में पड़ोसी से एक विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विवाहिता कस अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। युवती का आरोप है कि उसने आठ माह तक तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपयों की वसूली भी कर ली। पीड़िता ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना है कि पड़ोस में रहने के कारण सौरभ का घर आना जाना था। फरवरी में सौरभ घर आया था, इस दौरान घर पर कोई नहीं था।

इसी का फायदा उठाकर सौरभ ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन बीतने के बाद आरोपी पीड़िता को वीडिया सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर रुपयों की वसूली करने लग गया।इस पूरे घटना की जानकारी देने उसके घर पर जब पीड़िता शिकायत करने गई तो उसके पिता और भाई ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और विवाहिता को भगा दिया।

धमकी और ब्लैक मेलिंग कर आसानी से रुपये मिल जाने के बाद सौरव की डिमांड और बढ़ती गई और उसने पीड़िता से पांच लाख रुपये देने की मांग की। धमकी और आए दिन पैसों की मांग को लेकर शनिवार को महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी कृष्णानगर आलोक कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में सौरभ के भाई और पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार