बरेली: मुख्य परीक्षा में पकड़े 43 छात्रों पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षा में नकल के साथ पकड़े गए छात्रों पर परीक्षा समिति के अनुमोदन के बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कार्रवाई की है। कुलपति ने दोषी पाए गए 29 छात्रों का रिजल्ट निरस्त कर दिया है और 14 छात्रों पर 500-500 रुपये का …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षा में नकल के साथ पकड़े गए छात्रों पर परीक्षा समिति के अनुमोदन के बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कार्रवाई की है। कुलपति ने दोषी पाए गए 29 छात्रों का रिजल्ट निरस्त कर दिया है और 14 छात्रों पर 500-500 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

इसके अलावा नौ छात्रों को दोषमुक्त कर दिया है। परीक्षा समिति के सामने 52 छात्रों की फाइल रखी गई थीं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि नकल के साथ पकड़े गए छात्रों पर कार्रवाई की गई है। भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में पकड़े गए नकलचियों पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि मुख्य परीक्षाएं जुलाई व अगस्त माह में हुई थीं। परीक्षाओं में महाविद्यालयों के उड़ाका दलों के साथ रुविवि के उड़ाका दलों ने कई जगह छापा मारा था। कई सेंटर्स को भी कुलपति ने सामूहिक नकल पकड़े जाने पर डिबार किया था। उड़ाका दलों ने अपनी रिपोर्ट परीक्षा समिति के सामने रखी थी।

संबंधित समाचार